Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

प्रदेश में पहली बार कांकेर पुलिस की डिजिटल पहल! 🚔📱 अब जब्तशुदा सामानों का रिकॉर्ड होगा QR Code आधारित ई-मालखाना में सुरक्षित, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने सिटी कोतवाली कांकेर में प्रदेश के पहले QR Code आधारित डिजिटल ई-मालखाना का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पुलिस को मिली नवीन बस सहित चार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह व्यवस्था पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। #Kanker #ChhattisgarhPolice #EMalkhana #DigitalPolice #GoodGovernance QRBasedSystem DigitalTransformation @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh

19 views | Kanker, Chhattisgarh | Jul 12, 2026

MORE NEWS

सशक्त नारी ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति है। माताओं-बहनों का सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता और उनके जीवन में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

इसी संकल्प के साथ आज महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में ₹626.25 करोड़ की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी भी उपस्थित रहीं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता लाखों परिवारों में विश्वास, सम्मान और आत्मबल का संचार कर रही है।

मेरा विश्वास है कि सशक्त नारी शक्ति ही विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा और नई गति प्रदान करेगी।

@narendramodi

सशक्त नारी ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति है। माताओं-बहनों का सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता और उनके जीवन में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसी संकल्प के साथ आज महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में ₹626.25 करोड़ की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी भी उपस्थित रहीं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता लाखों परिवारों में विश्वास, सम्मान और आत्मबल का संचार कर रही है। मेरा विश्वास है कि सशक्त नारी शक्ति ही विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा और नई गति प्रदान करेगी। @narendramodi

Kanker, Chhattisgarh | Jul 11, 2026

🚜 कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई | पखांजूर (परलकोट), कांकेर

खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम ने परलकोट (पखांजूर) क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बीज स्रोत प्रमाण-पत्र, उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर उर्वरक के 13, बीज के 5 तथा कीटनाशक के 2 कृषि आदान विक्रय केन्द्रों पर बिक्री प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान खरीदें, पक्का बिल अवश्य लें और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें।

🚜 कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई | पखांजूर (परलकोट), कांकेर खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम ने परलकोट (पखांजूर) क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीज स्रोत प्रमाण-पत्र, उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर उर्वरक के 13, बीज के 5 तथा कीटनाशक के 2 कृषि आदान विक्रय केन्द्रों पर बिक्री प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान खरीदें, पक्का बिल अवश्य लें और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें।

Kanker, Chhattisgarh | Jul 10, 2026

अन्नदाताओं का हित, उनकी सुविधा और उनकी समृद्धि ही सुशासन सरकार का संकल्प है।

इसी संकल्प के साथ खरीफ सीजन से पहले प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

हमारा निरंतर प्रयास है कि हर किसान को समय पर खाद मिले, खेती बिना किसी बाधा के आगे बढ़े और बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो।

अन्नदाताओं का हित, उनकी सुविधा और उनकी समृद्धि ही सुशासन सरकार का संकल्प है। इसी संकल्प के साथ खरीफ सीजन से पहले प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि हर किसान को समय पर खाद मिले, खेती बिना किसी बाधा के आगे बढ़े और बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो।

Kanker, Chhattisgarh | Jul 8, 2026

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम व्यासकोंगेरा के फरसीपारा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 61 वर्षीय मां पर टांगिया से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 06 जुलाई की दोपहर आरोपी भीखम उसेंडी शराब पीकर घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर उसकी मां बुधियारिन बाई उसेंडी (61 वर्ष) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी धारदार टांगिया उठाकर अपनी मां पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बुधियारिन बाई लहूलुहान होकर घर के सामने गली में गिर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद भी आरोपी हाथ में टांगिया लेकर गली में बैठा रहा और लोगों को अश्लील गालियां देते हुए धमकी देता रहा कि जो भी पास आएगा, उसे भी जान से मार देगा। इससे गांव में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल वाहन से कांकेर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल महिला को संजीवनी 108 की सहायता से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

आरोपी भीखम उसेंडी लंबे समय से शराब का आदि था और पूर्व में भी शराब के नशे में परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 से 15 वर्ष पहले उसने अपने पिता प्रभुराम उसेंडी के साथ भी मारपीट की थी।

कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इस दर्दनाक घटना से व्यासकोंगेरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। 
#viralvideos #reels #video #kanker #viral

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम व्यासकोंगेरा के फरसीपारा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 61 वर्षीय मां पर टांगिया से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 06 जुलाई की दोपहर आरोपी भीखम उसेंडी शराब पीकर घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर उसकी मां बुधियारिन बाई उसेंडी (61 वर्ष) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी धारदार टांगिया उठाकर अपनी मां पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बुधियारिन बाई लहूलुहान होकर घर के सामने गली में गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद भी आरोपी हाथ में टांगिया लेकर गली में बैठा रहा और लोगों को अश्लील गालियां देते हुए धमकी देता रहा कि जो भी पास आएगा, उसे भी जान से मार देगा। इससे गांव में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल वाहन से कांकेर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल महिला को संजीवनी 108 की सहायता से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी भीखम उसेंडी लंबे समय से शराब का आदि था और पूर्व में भी शराब के नशे में परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 से 15 वर्ष पहले उसने अपने पिता प्रभुराम उसेंडी के साथ भी मारपीट की थी। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक घटना से व्यासकोंगेरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। #viralvideos #reels #video #kanker #viral

Kanker, Kanker | Jul 7, 2026