हिम्मत सिंह ठाकुर बने रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने छलावट (भड़ावली) निवासी हिम्मत सिंह ठाकुर को कमेटी का सह-सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति के बाद जारी अधिसूचना के तहत की गई है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
अधिसूचना के अनुसार, पार्टी संगठन के प्रति उनके समर्पण और सेवाओं को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वह अपने संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व अग्रिम संगठनों के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।
पार्टी की ओर से हिम्मत सिंह ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।
Rampur, Shimla | Oct 22, 2026