माँ काली महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
लाखन टोला में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के लाखन टोला स्थित नवनिर्मित माँ काली मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ में योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा शामिल हुए। उन्होंने माँ काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।