अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीएफ कॉलेज मैदान में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
शाहजहांपुर।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जीएफ कॉलेज ग्राउंड में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव मनीष चौहान भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। कार्यक्रम का सफल संचालन पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किया गया।
Suresh Kumar Khanna