Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई मई माह के पेंशन की सौगात। जिले के कुल 3,03,728 पेंशनधारियों के खाते में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 35 करोड़ 17 लाख 15 हजार 500 रु की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने वृद्ध,विधवाओं एवं दिव्यांग जनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का दिया संदेश। बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों की पेंशन को ₹400 से बढ़कर 1100 रुपए करने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही सरकार द्वारा पेंशनधारियों को जानकारी दी गई थी कि हर माह 10 तारीख को पेंशनधारी विगत माह का पेंशन₹1100 प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकेंगे ।इस कड़ी में आज 10 जून 2026 को माह मई 2026 की पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सीधे प्रसारण के माध्यम से पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी इस अवसर के साक्षी बने। सीतामढ़ी जिला में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी,श्री रिची पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के वृद्धजनों विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की आकांक्षा के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। उनके द्वारा वृद्ध, विधवाओं एवं निशक्त जिला वासियों के अधिकारों के संरक्षण तथा उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन, विधवाओं एवं दिव्यांग जनों की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।उन्होंने आज आश्वस्त किया कि प्रशासन इन वर्गों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्री लाल कृष्ण राय द्वारा जानकारी दी गई कि जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 71858 वृद्ध जनों हेतु कुल 7,92,78,700 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के तहत 19908 पेंशनधारियों हेतु कुल 2,22,67,700 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन के 2078 पेंशनधारियों हेतु ₹22,88,000, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 168967 पेंशनधारीय हेतु कुल 20,17,99,900 रू, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 15570 पेंशनधारियों के लिए ₹1,77,48,900 ,बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 25347 पेंशन धारी के लिए 2,83,32,300 सहित कुल 3,03,728 पेंशनधारियों के लिए कुल 35 करोड़ 17 लाख 15 हजार 500 रुपए की राशि पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी पेंशनधारियों को माह मई 2026 का पेंशन प्राप्त करने पर बधाई दी गई। ये आज के इस कार्यक्रम में डीडीसी संदीप कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा लाल कृष्ण राय,डीपीओ आईसीडीएस निशिकांत एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Sitamarhi, Bihar | Jun 10, 2026

MORE NEWS

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
#Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी #Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल

#Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल #Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां

बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा।

इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा। इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। #Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026