🌞🌱 सौर सुजला योजना से बदली किसान सुरेन्द्र उईके की जिंदगी 🌱🌞
वनांचल क्षेत्र के किसान भी अब सौर ऊर्जा की ताकत से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम साल्हे निवासी किसान श्री सुरेन्द्र कुमार उईके ने सौर सुजला योजना के तहत मिले 03 हॉर्स पावर के सोलर पंप से अपनी खेती को नई दिशा दी है।
💧 सिंचाई सुविधा मिलने से टिकरा भूमि को कृषि योग्य बनाया और खरीफ के साथ रबी फसलों का उत्पादन शुरू किया।
🐔 मुर्गी पालन एवं 🐟 मछली पालन से अतिरिक्त आय के साधन विकसित किए।
🌾 खेती, पशुपालन और मत्स्य पालन के माध्यम से उनकी वार्षिक आय लगभग 04 से 05 लाख रुपये तक पहुंची।
सोलर पंप ने न केवल बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या दूर की, बल्कि किसान परिवार के जीवन में आर्थिक मजबूती और खुशहाली भी लाई।