
#बलिया में चली #तबादला एक्सप्रेस, #SP ओमवीर सिंह ने 10 इंस्पेक्टर/दरोगाओं का किया फेरबदल
#बलिया में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले
#देखें किसका कहाँ हुआ तबादला
#बलिया, #2अक्टूबर।
जनपद बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। एसपी कार्यालय से जारी आदेश संख्या एसटी-25/2026 दिनांक 2 अक्टूबर 2026 के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादले के तहत निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक उभांव, निरीक्षक हरिशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक नरही से प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर तथा निरीक्षक सुशील कुमार दूबे को प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर से प्रभारी निरीक्षक खेजुरी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अनुपम जायसवाल को थानाध्यक्ष दुबहड़ से थानाध्यक्ष नरही, उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह को प्रभारी एएनटीएफ से थानाध्यक्ष बांसडीहरोड तथा उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष बांसडीहरोड से प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष पकड़ी से थानाध्यक्ष भीमपुरा, उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को थानाध्यक्ष भीमपुरा से थानाध्यक्ष पकड़ी, उपनिरीक्षक लालमणि सरोज को थानाध्यक्ष खेजुरी से थानाध्यक्ष चितबड़ागांव तथा उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष चितबड़ागांव से थानाध्यक्ष दुबहड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं जिलाधिकारी बलिया को सूचनार्थ भेजी गई है।
#समाजवादीपार्टी #सपा #बलिया #उत्तरप्रदेश #सपा_समाचार #अखिलेशयादव #spballia #समाजवादीपार्टीबलिया #राजनीति #यूपी_पॉलिटिक्स #बलिया_न्यूज़ #राजनीतिक_खबर #देवव्रत_संवाद