रीवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा ने सख्ती दिखाई है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों ने आवास की राशि लेने के बावजूद मकान पूरा नहीं बनाया है, उनके खिलाफ वसूली के प्रकरण तैयार कर तहसीलदार न्यायालय में दर्ज कराए जाएं। हनुमना जनपद के ब्लॉक समन्वयक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
वहीं रीवा जनपद की ग्राम पंचायत बैजनाथ और अमिरती के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को भी काम में लापरवाही पर नोटिस देने को कहा गया। वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच तीसरी किस्त प्राप्त कर चुके अपूर्ण आवासों को 7 दिन में पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही स्कूलों के मरम्मत योग्य किचन शेड का काम भी एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
#Rewa #PMAY #SrishtiDeshmukh #MadhyaPradesh #RewaNews #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Sep 11, 2026