Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

खंड मुख्यालयों पर तीन दिवसीय लोक कल्याण शिविरों की तिथियां घोषित .. आमजन की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलेभर में होंगे विशेष शिविर .. आम नागरिकों की मूलभूत व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर तीन दिवसीय लोक कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतों, आवेदनों तथा जनहित से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओ.पी. सनोडिया ने लोक कल्याण शिविरों के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। बैठक में बताया गया कि शिविरों के दौरान राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जनहित के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। शिविरों की निर्धारित तिथियां 👇 कुरवाई, सिरोंज एवं ग्यारसपुर विकासखंड – 12 से 14 जून तक स्थानीय आजीविका भवन में। लटेरी विकासखंड – 13 से 15 जून तक सब्जी मंडी परिसर में। नटेरन विकासखंड – जनपद पंचायत सभागार में 15 से 18 जून तक। बासौदा विकासखंड – मानस भवन में 16 से 18 जून तक। विदिशा विकासखंड – रविन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम में 16 से 18 जून तक। बैठक में लोक कल्याण शिविरों की मंशा, उद्देश्य तथा विभागवार संपादित किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर उसका यथासंभव मौके पर निराकरण किया जाए, ताकि आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। प्रशासन का मानना है कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होने के साथ-साथ शासन और जनता के बीच संवाद भी मजबूत होगा तथा विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। ग्रामों शिविर आयोजन के पहले आम जनों के समस्याओं पर आधारित आवेदन संकलित किए जाएंगे। उक्त आवेदनों के साथ साथ कृषि रथ भ्रमण के दौरान प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण इन तीन दिवसीय शिविरों किया जाएगा। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

MORE NEWS

📢 रोजगार की पढ़ाई, चलें आईटीआई! 📢
🔹 शासकीय आईटीआई विदिशा में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
अपने उज्ज्वल भविष्य और बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए आज ही आईटीआई में प्रवेश लें।
---
✅ विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण
✅ अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षण
✅ रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा
✅ कौशल विकास के साथ सुनहरा भविष्य

🎯 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
तकनीकी शिक्षा प्राप्त करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।

📍 शासकीय आईटीआई, विदिशा
प्रवेश प्रक्रिया जारी

"कौशल बनेगा पहचान, आईटीआई से मिलेगा सम्मान"
आज ही प्रवेश लें और अपने सपनों को नई उड़ान दें। ✨

Jansampark Madhya Pradesh 
#vidisha #JansamparkMP

📢 रोजगार की पढ़ाई, चलें आईटीआई! 📢 🔹 शासकीय आईटीआई विदिशा में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अपने उज्ज्वल भविष्य और बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए आज ही आईटीआई में प्रवेश लें। --- ✅ विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ✅ अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षण ✅ रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा ✅ कौशल विकास के साथ सुनहरा भविष्य 🎯 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ। 📍 शासकीय आईटीआई, विदिशा प्रवेश प्रक्रिया जारी "कौशल बनेगा पहचान, आईटीआई से मिलेगा सम्मान" आज ही प्रवेश लें और अपने सपनों को नई उड़ान दें। ✨ Jansampark Madhya Pradesh #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, 31 यूनिट रक्तदान से जीवन बचाने का संदेश 
..
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार 14 जून को श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय विदिशा में स्थित ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
  
कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुशवाहा तथा परामर्शदाता श्री संजय सोनी ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है, जो अनगिनत लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बनता है।

सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें मगधम स्कूल के डायरेक्टर श्री नवल किशोर, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जैन कॉलेज की अंकिता मैडम, रोटरी क्लब से डॉ. दिनेश शर्मा, आईएमए से डॉ. एम.के. जैन, जेडीए के अध्यक्ष डॉ. विमल मेहरा, अदानी समूह से श्री अतुल जी, वरिष्ठ रक्तदाता श्री बाबू भाई, श्री नितिन नेमा, परिषद से श्री आदित्य रघुवंशी तथा श्री निखिल जी (एचडीएफसी बैंक) सहित अनेक रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और नियमित रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

सम्मान समारोह के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 31 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। ब्लड बैंक टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन रक्तदाताओं, सामाजिक संस्थाओं और सहयोगी संगठनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ है।

#vidisha

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, 31 यूनिट रक्तदान से जीवन बचाने का संदेश .. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार 14 जून को श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय विदिशा में स्थित ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुशवाहा तथा परामर्शदाता श्री संजय सोनी ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है, जो अनगिनत लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें मगधम स्कूल के डायरेक्टर श्री नवल किशोर, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जैन कॉलेज की अंकिता मैडम, रोटरी क्लब से डॉ. दिनेश शर्मा, आईएमए से डॉ. एम.के. जैन, जेडीए के अध्यक्ष डॉ. विमल मेहरा, अदानी समूह से श्री अतुल जी, वरिष्ठ रक्तदाता श्री बाबू भाई, श्री नितिन नेमा, परिषद से श्री आदित्य रघुवंशी तथा श्री निखिल जी (एचडीएफसी बैंक) सहित अनेक रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और नियमित रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। सम्मान समारोह के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 31 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। ब्लड बैंक टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन रक्तदाताओं, सामाजिक संस्थाओं और सहयोगी संगठनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

अनुगूंज राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता शिविर में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा 
..
विधिक अधिकारों, डिजिटल सुविधाओं और सामाजिक समावेशन पर किया गया जागरूक, प्रतिभागियों की समस्याओं के समाधान का दिया गया आश्वासन 
..
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शेख सलीम के मार्गदर्शन में शनिवार 13 जून  को जिला न्यायालय विदिशा के वी.सी. रूम में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए "अनुगूंज राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं तथा शासन द्वारा संचालित सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शेख सलीम, विशेष न्यायाधीश श्री जी.सी. शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नितेन्द्र सिंह तोमर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदाधिकारी तथा अन्य न्यायिक एवं विधिक अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर का ऑनलाइन शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से  कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर श्री विवेक रूसिया तथा  न्यायाधिपति श्री विशाल मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर के जिलों में आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रवण एवं वाक् बाधित प्रतिभागियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकसित विशेष मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस एप के माध्यम से दिव्यांगजन घर बैठे कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं, मध्यस्थता सेवाओं का लाभ ले सकते हैं तथा अपनी संकेत भाषा (साइन लैंग्वेज) के माध्यम से भी विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल न्याय तक समान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शिविर में प्रतिभागियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, संवैधानिक अधिकारों, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय प्राप्त करने का समान अधिकार है और विधिक सेवा प्राधिकरण इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें श्रवण एवं वाक् बाधित प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों को खुलकर साझा किया। प्रतिभागियों ने बताया कि जिला अस्पतालों में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र समय पर और नियमानुसार नहीं बन पाते, जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। इसके अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने में आने वाली समस्याएं भी प्रमुख रूप से सामने आईं।

प्रतिभागियों ने यह भी बताया कि अधिकांश शासकीय कार्यालयों में संकेत भाषा जानने वाले अनुवादकों की अनुपलब्धता के कारण शिकायतें दर्ज कराने तथा अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने में कठिनाई होती है। कई प्रतिभागियों ने सामाजिक स्तर पर उपहास और भेदभाव का सामना करने की पीड़ा भी साझा की। वहीं, विशेष विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को साइन लैंग्वेज का पर्याप्त ज्ञान नहीं होने के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में भी बाधाएं सामने आने की बात रखी गई।

प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इन मुद्दों के समाधान हेतु आवश्यक पत्राचार एवं कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का भरोसा भी दिलाया गया।

यह शिविर न केवल कानूनी जागरूकता का मंच बना, बल्कि श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों की वास्तविक समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों को यह विश्वास दिलाया कि न्याय व्यवस्था और विधिक सेवा संस्थाएं उनकी समस्याओं के समाधान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

अनुगूंज राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता शिविर में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा .. विधिक अधिकारों, डिजिटल सुविधाओं और सामाजिक समावेशन पर किया गया जागरूक, प्रतिभागियों की समस्याओं के समाधान का दिया गया आश्वासन .. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शेख सलीम के मार्गदर्शन में शनिवार 13 जून को जिला न्यायालय विदिशा के वी.सी. रूम में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए "अनुगूंज राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं तथा शासन द्वारा संचालित सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शेख सलीम, विशेष न्यायाधीश श्री जी.सी. शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नितेन्द्र सिंह तोमर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदाधिकारी तथा अन्य न्यायिक एवं विधिक अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर का ऑनलाइन शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर श्री विवेक रूसिया तथा न्यायाधिपति श्री विशाल मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर के जिलों में आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान श्रवण एवं वाक् बाधित प्रतिभागियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकसित विशेष मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस एप के माध्यम से दिव्यांगजन घर बैठे कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं, मध्यस्थता सेवाओं का लाभ ले सकते हैं तथा अपनी संकेत भाषा (साइन लैंग्वेज) के माध्यम से भी विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल न्याय तक समान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में प्रतिभागियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, संवैधानिक अधिकारों, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय प्राप्त करने का समान अधिकार है और विधिक सेवा प्राधिकरण इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें श्रवण एवं वाक् बाधित प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों को खुलकर साझा किया। प्रतिभागियों ने बताया कि जिला अस्पतालों में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र समय पर और नियमानुसार नहीं बन पाते, जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। इसके अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने में आने वाली समस्याएं भी प्रमुख रूप से सामने आईं। प्रतिभागियों ने यह भी बताया कि अधिकांश शासकीय कार्यालयों में संकेत भाषा जानने वाले अनुवादकों की अनुपलब्धता के कारण शिकायतें दर्ज कराने तथा अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने में कठिनाई होती है। कई प्रतिभागियों ने सामाजिक स्तर पर उपहास और भेदभाव का सामना करने की पीड़ा भी साझा की। वहीं, विशेष विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को साइन लैंग्वेज का पर्याप्त ज्ञान नहीं होने के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में भी बाधाएं सामने आने की बात रखी गई। प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इन मुद्दों के समाधान हेतु आवश्यक पत्राचार एवं कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का भरोसा भी दिलाया गया। यह शिविर न केवल कानूनी जागरूकता का मंच बना, बल्कि श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों की वास्तविक समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों को यह विश्वास दिलाया कि न्याय व्यवस्था और विधिक सेवा संस्थाएं उनकी समस्याओं के समाधान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रेक्षक अभय वर्मा ने दिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित सूची तैयार करने के निर्देश 
..
स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत वार्षिक मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा बैठक प्रेक्षक श्री अभय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।  निर्वाचन प्रेक्षक श्री अभय वर्मा ने  जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रेक्षक श्री वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता के लिए सटीक एवं विश्वसनीय मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को नियमानुसार संशोधित किया जाए। साथ ही सभी दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा प्रगति से अवगत कराया।

बैठक के अंत में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किए जाएं ताकि आगामी स्थानीय निर्वाचन की तैयारियां सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सकें।

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में संपन्न हुई इस बैठक  में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर,  जिला पंचायत  सीईओ श्री ओ.पी. सनोडिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, तहसीलदार शहरी एवं ग्रामीण, जनपद पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरपालिका परिषद विदिशा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के विभिन्न विकासखंडों से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए थे। 

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रेक्षक अभय वर्मा ने दिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित सूची तैयार करने के निर्देश .. स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत वार्षिक मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा बैठक प्रेक्षक श्री अभय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। निर्वाचन प्रेक्षक श्री अभय वर्मा ने जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रेक्षक श्री वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता के लिए सटीक एवं विश्वसनीय मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को नियमानुसार संशोधित किया जाए। साथ ही सभी दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा प्रगति से अवगत कराया। बैठक के अंत में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किए जाएं ताकि आगामी स्थानीय निर्वाचन की तैयारियां सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सकें। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओ.पी. सनोडिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, तहसीलदार शहरी एवं ग्रामीण, जनपद पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरपालिका परिषद विदिशा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के विभिन्न विकासखंडों से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए थे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

रोजगार के नए द्वार खोलता मध्यप्रदेश
    युवाओं को मिल रही सफलता की राह

हुनरमंद युवा, समृद्ध प्रदेश
    विकास की गति को मिल रहा नया बल

Jansampark Madhya Pradesh 
#12YearsOfYuvaShakti

रोजगार के नए द्वार खोलता मध्यप्रदेश युवाओं को मिल रही सफलता की राह हुनरमंद युवा, समृद्ध प्रदेश विकास की गति को मिल रहा नया बल Jansampark Madhya Pradesh #12YearsOfYuvaShakti

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026