
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में शाहाबाद के मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा निजी कोष से 20.46 लाख के विकास कार्य शुरू, 15 लाख के नए खेल उपकरण भी मिलेंगे
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 41 स्टेडियमों को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड करने की है योजना
शाहाबाद, 29 सितंबर। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में मंगलवार को शाहाबाद के मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम में स्पोर्ट्स स्टेडियम अपग्रेडेशन एवं रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। स्टेडियम में करीब 20.46 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए करीब 15 लाख रुपये के नए खेल उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
सांसद नवीन जिन्दल के विजन के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं विकसित करना है। ‘विकसित कुरुक्षेत्र, विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप क्षेत्र के सभी 41 स्टेडियमों को चरणबद्ध तरीके से विकसित एवं उन्नत करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के पहले चरण में पांच स्टेडियमों को शामिल किया गया है।
खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम में शौचालय, चेंजिंग रूम, जिम, शेड, खेल मैदान का समतलीकरण, ट्रैक, सब्स्टीट्यूशन बेंच और खेल उपकरण सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि खेल केवल मैदान तक सीमित गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। बेहतर खेल सुविधाएं बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उन्हें नशे और अन्य नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना का फोकस केवल स्टेडियमों के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर नहीं, बल्कि खेलों की पहुंच और सुविधाओं की गुणवत्ता दोनों बढ़ाने पर है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और युवा खेलों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त कर सकें।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन से शुभम ऐरी ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल कुछ दिन पहले हॉकी के एक मैच का उद्घाटन करने यहां पहुंचे थे। उन्होंने खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, स्टेडियम के अधिकारियों की मांग पर और अपनी टीम की रिपोर्ट पर लाखों रुपए की घोषणा की थी। उन्होंने अपने संकल्प को सिद्धि में बदलते हुए आज सभी कार्यों का शुभारंभ करवा दिया है। साथ ही सभी कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अपनी टीम से कार्य करवाए जा रहे हैं।
आज स्टेडियम में कार्यों के शुभारंभ पर सुपार्सव जैन मंडल अध्यक्ष, ईशु सचदेवा पार्षद, सरदार त्रिलोचन सिंह हांडा, बलदेव राज चावला पूर्व प्रधान नगर पालिका, ईशा अग्रवाल, सरबजीत कलसानी मंडल अध्यक्ष, कामित सचदेवा, विजय कलसी पार्षद, राजीव कुमार रावा, प्रदीप सपरा, आवेश सिंह, जिन्दल हाउस प्रतिनिधि अजैब सिंह, बिट्टू शर्मा, परभजीत तनेजा पार्षद, सुरेश कुमार गौड, अमृतलाल पार्षद और इस परियोजना से जुड़े टैक्निकल टीम के मिलन पोपली व नवीन जिन्दल फाउंडेशन टीम के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे।