दीपावली का पावन पर्व उमंग, उल्लास और रोशनी का त्योहार है, लेकिन यह खुशियाँ तभी पूर्ण होती हैं जब हम और हमारे आस-पास के सभी जीव-जंतु सुरक्षित रहें। थोड़ी सी सावधानी इस पावन पर्व को पूरी तरह सुरक्षित बना सकती है।
इस दीवाली कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। पटाखे जलाते समय हमेशा पर्याप्त दूरी बनाए रखें, उन्हें हाथ में बिल्कुल न पकड़ें। यदि कोई पटाखा न जले, तो उसके तुरंत पास दोबारा न जाएं।
जिम्मेदारी से आतिशबाजी करें, सुरक्षित रहें, सबकी दीवाली सुरक्षित बनाएं!
आग से जुड़ी दुर्घटना होने पर तुरंत 101 डायल करें।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
#Safediwali #Rajasthanpolice #7Days7Promises #Diwali2026 #diwalisafety