
पंचकूला के डॉक्टर से नकली साधु का भेष बना कर हाईवे पर पानी मांगने के बहाने स्नेचिंग करने के आरोपी को स्पैशल सेल की टीम ने किया गिरफ्तार ।
24जून2026
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए स्पैशल सेल की टीम ने नकली साधु के भेष में हाईवे पर पानी मांगने के बहाने स्नेचिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बाबा नहीं बल्कि डेहा बस्ती का अमीरचंद निकला। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बैंक कॉलोनी मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, मक्खन, सुरेंद्र, गौरव, कुलदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को काबू किया! आरोपी की पहचान दढ़वा की डेहा बस्ती निवासी अमीर चंद पुत्र तालाब नाथ के नाम से हुई। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने डॉक्टर से हाईवे पर स्नेचिंग की वारदात का खुलासा किया। आरोपी को कोर्ट ने पेश कर रिमांड पर लिया गया है! पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि 14 जून को पंचकूला निवासी एक डॉक्टर देहरादून किसी काम से जा रहा था! करेड़ा खुर्द हाईवे के किनारे साधु का भेष बना कर आरोपी खड़ा था और उसने पानी मांगने के बहाने डॉक्टर की कार को रुकवा लिया और उसे अपनी बातों में उलझा कर उसकी चेन स्नेचिंग कर हाईवे की दूसरी तरफ फरार हो गया! जब तक डॉक्टर को समझ पाता आरोपी वहां से फरार हो चुका था! पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर छीना झपटी का केस दर्ज किया था और स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की! बताया जा रहा है कि आरोपी साधु के भेष में हाईवे पर पानी मांगने के गाड़ी रुकवा कर उनसे स्नेचिंग की वारदात करता था!
#panchkulanews #panchkulasocialmedia