
29 जून को कमल सेवा केंद्र में होगा विधायक आनंद मिश्र का 36वां जन संवाद
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे विधायक
भूमि विवाद, प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा व अन्य जनसमस्याओं पर होगा संवाद
बक्सर : शहर के जासों रोड स्थित कमल सेवा केंद्र में सोमवार, 29 जून को विधायक आनंद मिश्र का 36वां जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे.
जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल करना है. इस दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, पुलिस एवं प्रशासनिक मामले, शिक्षा, सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर लोगों से आवेदन लिए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा.
विधायक कार्यालय की ओर से जारी सूचना में अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की गई है. कमल सेवा केंद्र के हेल्पडेस्क के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण कर उनका नियमित फॉलो-अप भी किया जाएगा, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके.
विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि जनसंवाद जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि "आपकी समस्याएं, हमारा प्रयास" की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए विधायक कार्यालय निरंतर कार्य कर रहा है.
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026