🌾 किसानों का बढ़ता विश्वास, नैनो और जैव उर्वरकों की ओर बढ़ते कदम
ग्राम जेंजरा के किसान श्री लोमश कुमार ने बताया कि उन्हें शासन के नियमानुसार डीएपी एवं यूरिया प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं लिक्विड कंसोर्टिया (जैव उर्वरक) का भी उपयोग किया, जो उनके अनुभव में प्रभावी एवं लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
संतुलित पोषण प्रबंधन के लिए किसान आवश्यकता अनुसार नैनो एवं जैव उर्वरकों का उपयोग कर सकते हैं। इससे फसलों को पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता, मिट्टी की उर्वरता के संरक्षण तथा सतत कृषि को बढ़ावा मिलता है।
आइए, वैज्ञानिक खेती अपनाएं और बेहतर उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ाएं।
#NanoUrea #NanoDAP #BioFertilizer #SustainableAgriculture #Gariyaband