
एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के छात्रों ने पंजाब स्कूल गेम्स के ज़ोन और जिला लेवल में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिनमें 11 छात्रों का राज्य स्तर के लिए हुआ चुनाव
श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान श्री जीवन जैन जी के मार्गदर्शन में स्कूल के होनहार छात्रों ने पंजाब स्कूल गेम्स में अपना बखूबी प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के नतीजे के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डीन श्रीमती सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्रों ने पंजाब स्कूल गेम्स की ज़ोन और डिस्ट्रिक्ट लेवल में विभिन्न खेलों में अपना बखूबी प्रदर्शन दिखाया । 15 छात्रों ने
अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर जिला लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया और उनमें से 11 विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चुने गए।
प्रधान श्री जीवन जैन जी ने विजेता छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर सराहा और कहा कि इसका श्रेय उनकी व उनके अभिभावकों की और स्कूल के डीपीई पवन कुमार खेड़ा ,वंदना परमार और गीता की मेहनत का नतीजा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए।सेक्रेटरी श्री मानिक जैन,कैशियर श्री साहिल जैन,डीन श्रीमती सुनीता दुग्गल,प्रिंसिपल श्रीमती मनु वालिया
ने विजेता छात्रों को यह विजय हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी और यह विश्वास दिलाया कि स्कूल मैनेजमेंट का यही प्रयास है कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक तथा मानसिक विकास भी हो।इसके लिए मैनेजमेंट हर तरह की सुविधा देने के लिए तत्पर है और भविष्य में भी रहेगी।
Photo attachment: 1000288616.jpg
Yahoo Mail: Search, organise, conquer