
टोहाना के पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में बुधवार को 2 शिक्षकों के बीच हुआ विवाद मार पिटाई में बदल गया। विवाद के बाद कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद विद्यालय के माहौल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इतिहास प्रवक्ता विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि अनूप कुमार सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान धर्म और जाति को लेकर छात्राओं को भड़काने वाली बातें कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अनूप कुमार और उनके साथी प्रदीप ने उन पर हमला कर दिया। विक्रम सिंह का कहना है कि विद्यालय में लगातार माहौल खराब किया जा रहा है। वहीं, शिक्षिका मान्यता ने आरोप लगाया कि अनूप कुमार जाति को लेकर विक्रम सिंह पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसके चलते दोनों शिक्षकों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई हो गई। उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके अनुसार अनूप कुमार ने उनके चरित्र और बच्चे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। अब पूरा मनला क्या है जाँच के बाद पता चलेगा
Nayab SainiThe KurukshetraKurukshetra News कुरुक्षेत्रMahipal DhandaNaveen JindalSunita Duggal M.P. Sirsa Subhash Barala #𝐭𝐨𝐡𝐚𝐧𝐚 #tohana #tohanacity #jakhal #jakhalfoodies #FatehabadNews