🚨 8 साल से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, बहीन पुलिस ने भेजा जेल...
पलवल जिले में चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को बहीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र सद्दीक निवासी काबान का बास, थाना खोह, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2018 को होडल-उटावड़ रोड स्थित फौजी ढाबे पर चोरी का कैंटर बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने छापेमारी कर कैंटर बरामद किया था और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि राहुल और उसका एक अन्य साथी फरार हो गए थे।
आरोपी राहुल पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। बहीन थाना पुलिस की टीम ने 3 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
#nationaltvmedia #ntvmedia #palwal #palwalnews #haryana #palwalcity
Palwal, Palwal | Nov 6, 2026