
🚨 कानपुर जोन की उच्चस्तरीय बैठक में औरैया की पहल बनी चर्चा का विषय 🚨
पुलिस महानिदेशक स्तर पर साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीजी जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कानपुर जोन के सभी जिलों के SSP/SP के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जिले में चलाए जा रहे Cyber Awareness अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और आमजन को जागरूक करने के लिए औरैया पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से साझा किया गया।
🔹 बैठक में पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र सहित कानपुर जोन के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
🔹 साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में औरैया पुलिस की सक्रियता एवं नवाचारपूर्ण प्रयास जिले के लिए गौरव का विषय हैं।
📱💻 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराधियों से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
#AuraiyaPolice #Auraiya #CyberAwareness #CyberSecurity #SPAuraiya #KanpurZone #UPPolice #DigitalSafety #CyberCrime #AnupamKulshreshtha #AuraiyaNews #DibiyapurTheLegend #जानकारी_भरोसे_की #SafeInternet #UttarPradeshPolice #CyberSafeIndia #AuraiyaPride #TrendingNews #DigitalAwareness #StayAlertStaySafe