जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
.
#लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 13 जुलाई 2026 को अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026