भारत सरकार द्वारा भारतीय डाक विभाग में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 'डायरेक्ट सेल्स एजेंट' (इनसेंटिव आधारित) के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में अधीक्षक डाकघर रीवा संभाग ने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार 30 जून तक संचालित किए जाएंगे। साक्षात्कार का समय सुबह 11.30 बजे रखा गया है। इच्छुक आवेदक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अधीक्षक डाकघर रीवा संभाग सिरमौर चौराहा द्वितीय तल में निर्धारित समय में उपस्थित हो सकते हैं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP #रीवा #Rewa