
i20 कार से बकरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 16 बकरियां बरामद
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश):
जनपद अलीगढ़ के थाना गौण्डा पुलिस ने ग्रामीण इंटेलीजेंस विंग और आईसीसीसी (ICCC) टीम के सहयोग से बकरी चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 16 बकरियां/बकरे और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली हुंडई i20 कार बरामद की है।
घटना का विवरण व पुलिस कार्रवाई:
13 अगस्त 2026 को थाना गौण्डा क्षेत्र के ग्राम बलभद्रपुर से वादी की बकरियां चोरी होने के संबंध में मु०अ०सं० 277/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान धारा 305/331(4)/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
भोलेशंकर, निवासी ग्राम रून्सी, थाना छतारी (बुलंदशहर)
राशिद, निवासी भुजपुरा, थाना कोतवाली (अलीगढ़)
मोहसिन, निवासी भुजपुरा, थाना कोतवाली (अलीगढ़)
भूरे खां, निवासी रामनगर जमालपुर, थाना क्वार्सी (अलीगढ़)
(दो अन्य फरार अभियुक्त— आजाद उर्फ रवि और नासिर खां की तलाश जारी है।)
वारदात का तरीका (Modus Operandi):
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय गांवों में रेकी कर स्थान चिन्हित करते थे। रात में पुलिस से बचने के लिए i20 कार की नंबर प्लेट हटाकर या बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और वाहन को किसी सुनसान जगह छिपा देते थे। अभियुक्तों ने थाना गोण्डा, लोधा और अकराबाद क्षेत्र में भी कई चोरियों की बात कबूली है। सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास (हाथरस, बुलंदशहर और अलीगढ़ में दर्जनों मामले) दर्ज है।
बरामदगी:
16 चोरी की बकरी/बकरे
01 हुंडई i20 कार (घटना में प्रयुक्त)
पुलिस टीम:
कार्रवाई थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य के नेतृत्व में व०उ०नि० आबिद कुरैशी, उ०नि० टीटू कुमार, उ०नि० जितेन्द्र सिंह, उ०नि० अभिनव तोमर सहित पुलिस बल तथा क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग (ग्रामीण) व आईसीसीसी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh @followers
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026