
आर.पी.सी.ए.यू.- कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी द्वारा "खेत बचाओ अभियान" के तहत आज दिनांक 6 जून, 2026 को सारण जिले के माँझी प्रखंड के गुर्दाखुर्द गाँव में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी के उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र चंदोला ने बताया कि यह खेत बचाओ अभियान भारत सरकार के आह्वान पर 1 से 30 जून, 2026 तक पूरे देश की सभी जिलों में चलाया जा रहा है, इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी में किए जाने वाले विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण, भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, खेती में हरी खाद का उपयोग एवं लाभ के बारे में विस्तृत में बताया। कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा ने जीरो टीलेज मशीन से धान की सीधी बुवाई एवं लैंड लेसर लेवलर से जमीन का समतलीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मृदा के जांच के बारे में किसानों को विस्तृत में बताया। कार्यक्रम में गुर्दाखुर्द गाँव की रूबी सिंह, सहित कुल 35 महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।
Chapra, Saran | Jun 6, 2026