
*'प्रोजेक्ट जागृति' के तहत 08 जुलाई 2026 को पश्चिमी सिंहभूम के 6 प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन*
जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और "स्वस्थ समाज, सशक्त समुदाय" के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की जा रही है। 'प्रोजेक्ट जागृति - बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम' के अंतर्गत आगामी 08 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
*"रक्तदान महादान - आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बन सकता है" के संदेश के साथ जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, युवाओं और स्वैच्छिक संस्थाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि "एक बूंद रक्त - अनमोल जीवन" का आधार है।*
*◆ शिविर के आयोजन स्थलों की सूची:-*
बुधवार, 08 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे निर्धारित समय तक निम्नलिखित स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे:-
01. चाईबासा सदर- एमटीसी, सदर अस्पताल कैंपस.
02. चक्रधरपुर- अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर.
03. मनोहरपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.
04. सोनुआ- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.
05. नोआमुंडी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.
06. खूँटपानी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.
जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें।