दलसिंहसराय में लगे शिविर में 145 मामलों का मौके पर निपटारा,158 शिकायतें पहुंचीं सहयोग शिविर में
#दलसिंहसराय,आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को पांड पंचायत,दलसिंहसराय और नाजिरपुर हाट,उजियारपुर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन निर्माण विभाग,बिहार सरकार के सचिव सह समस्तीपुर के प्रभारी सचिव प्रणव कुमार थे.उनके साथ जिलाधिकारी समस्तीपुर रौशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.