#नोखा में शुक्रवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, शहर सहित कई फीडर होंगे प्रभावित
220 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) नोखा पर प्रस्तावित रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक नोखा शहर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार मीना ने बताया कि 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों की सप्लाई इस अवधि में बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी मुख्य बस के रखरखाव एवं 33 केवी सीटी रिप्लेसमेंट का कार्य किया जाएगा।
शटडाउन के कारण काकड़ा, बिरनाऊ, पांचू, नोखा सिटी, रीको, बूसरों की ढाणी, सांईडी, नोकोना सोलर, सोमलसर सहित संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समयानुसार विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।