Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

गंगापुर सिटी l मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति द्वारा कोटा सांसद ओम बिरला को पत्र लिखकर इंदरगढ़ माता के भवन के सामने मुख्य मार्ग पर बाईपास बनवाने की मांग की है पत्र में लिखा है कि संसदीय क्षेत्र इंदरगढ़ में इंदरगढ़ बिजासन माता का मंदिर प्राचीन एवं विशाल सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं माता के भवन के सामने कोटा लाखेरी होते हुए करवर नैनवा बूंदी के लिए मुख्य मार्ग पर ट्रक ट्रोला ट्रैक्टर बस आदि इत्यादि वाहन निकलने से माता के दर्शनार्थियों को वाहनों के आवागमन से जाम व यातायात की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मंदिर पर यात्रियों के लिए सरकार द्वारा स्वीकृत रोपवे निर्माण का लोकार्पण अभी हाल ही आप द्वारा किया गया रोपवे निर्माण से माता के दर्शन करने वाले यात्रियों का इजाफा होगा और यातायात भी बढ़ेगा जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा ऐसे में माता के मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर जैन मंदिर के पास बस पार्किंग से प्रस्तावित रास्ता बुढकर्वर ग्राम पंचायत की तरफ से करवर तीराहे ग्राम झिंडा के पास तीराहा से लगभग 1 किलोमीटर का है माताजी के मंदिर होते हुए एक रास्ता सवाई माधोपुर टोल की तरफ एवं एक रास्ता कारवार नैनवा बूंदी की तरफ निकलता है बाईपास का निर्माण करा कर यातायात की समस्या का समाधान किया जावे जिससे दर्शनार्थियों को राहत प्रदान के साथ यातायात सुगम हो सकेगा आपके इस प्रयास से क्षेत्र का विकास होगा समिति महामंत्री वेदप्रकाश मंगल ने पत्र में बताया कि मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति गंगापुर सिटी लगभग 25 वर्षों से माता रानी की सेवा में तत्पर है समिति द्वारा इसी क्रम में भक्तों के सहयोग से माता की भवन के पास धर्मशाला निर्माण कराया है आशा है आप बाईपास निर्माण पर आवश्यक रूप से ध्यान देकर बाईपास निर्माण के आदेश सुकृत करवाएंगे समिति द्वारा पत्र लिखकर बाईपास निर्माण की मांग की