मोहर्रम को लेकर पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिए निर्देश
कोंच। मोहर्रम पर्व को देखते हुए पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आवारा पशुओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने सभी वार्डों में नियमित सफाई, नालियों की सफाई और खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले उन्होंने प्रताप नगर वार्ड का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026