
☑️विश्व पर्यावरण दिवस पर बांधवगढ़ में किया गया क्लीनअप ड्राइव का आयोजन
☑️ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के नेतृत्व में आनंदना कोका-कोला फाउंडेशन इंडिया के सहयोग तथा साहस द्वारा संचालित प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के अंतर्गत बांधवगढ़ में विशाल सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
☑️अभियान के दौरान लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया तथा करीब 1000 किलोग्राम कचरा एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान ताला बैरियल से ताला मोड़ एवं परासी मोड़ से कैलाश जी वॉटरफॉल तक चलाया गया।
☑️क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ अनुपम सहाय एवं उप संचालक योहान कटारा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बीटीआर स्टाफ, रिसॉर्ट स्टाफ, जिप्सी एवं गाइड यूनियन के सदस्य, इको क्लब के सदस्य, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
☑️कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ पर्यावरण, हरित भविष्य एवं प्लास्टिक मुक्त बांधवगढ़ के संकल्प को दोहराते हुए सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
@cmmadhyapradesh
#jansamparkmp
#उमरिया
#umaria