
दिनांक - 27.06.2026 ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों पर प्रहार लगातार जारी।*
*जिला पुलिस की अपराध शाखा-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 825 नशीली गोलियां व 31 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।*
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए अपराध शाखा-1 की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां का जखीरा व हीरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को कोर्ट ने पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि फतेहपुर पुल से ताजकपुर रोड पर एक व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयां लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सोनू, एएसआई सुखदेव, मनीष, कुलदीप व सुशील की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। ड्रग कंट्रोलर बिंदु धीमान से पकड़ी की दवाइयां की जांच की गई तो सामने आया कि आरोपी से जो प्रतिबंधित दवाइयां मिली है उनकी संख्या 825 गोलियां अल्प्राजोलम की है। जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। साथ ही तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 31 ग्राम हीरोइन (स्मैक)भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान शादीपुर निवासी संजीव वोहरा उर्फ काका पुत्र रूपलाल के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
इंचार्ज ने बताया कि आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित दवाई और हीरोइन की तस्करी कर रहा था। आरोपी खिलाफ पहले भी कई मामले से प्रकार के दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी को कोर्ट ने पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि अगले आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई कर सके।