महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव नगर पंचायत क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देते हुए ₹6 करोड़ 09 लाख से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया है। इन विकास कार्यों के जरिए क्षेत्र में सड़क, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है और हम सब मिलकर समावेशी विकास के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
#Surajpur #LakshmiRajwade #Bhatgaon #BreakingNews