ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन : सरना पूजा के दौरान गिरी आकाशीय बिजली,एक की मौत,दो घायल
जशपुर 24 जून (वार्ता) जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के उपरघिंचा गांव में सरना पूजा के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहे ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। वज्रपात की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।