डॉ. ऋषिपाल सैनी ने RMP एवं अनुभवी चिकित्सकों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
डॉ. ऋषिपाल सैनी, पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार एवं प्रदेश सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, हरियाणा भाजपा ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के सभी RMP एवं अनुभवी चिकित्सक साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
डॉ. सैनी ने छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी चिकित्सक साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#HVN24 Rishi Pal Saini Ram Kumar Kashyap - MLA Indri Nayab Saini Haryana Vishwas News 24 Vijay Kashyap BJP Haryana Narendra Modi Vasu Goyal Manohar Lal Naveen Jindal DPR Haryana Amit Shah Dr. Archana Gupta Sumit Saini Renu Bala Gupta
Thanesar, Kurukshetra | Nov 7, 2026