Vande Bharat news: बिग ब्रेकिंग | फरीदाबाद -अपडेट
फरीदाबाद पुलिस का Golden Spa पर छापा, 5 लड़कियां 1 लड़का पकड़ा है फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फरीदाबाद पुलिस ने आज एक बड़े स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल्डन सपा की आड़ में गलत काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
छापे के दौरान मौके से 5 लड़कियां और 1 लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बिठाकर थाने ले गई। मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्पा के अंदर संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है और स्पा के संचालक और मैनेजमेंट की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह के अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Hodal, Palwal | Aug 22, 2026