Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह ने प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाए जाएंगे। सभी कैंप संबंधित प्रखंड परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे। कैंप की शुरुआत 1 जुलाई को बेंगाबाद से होगी। इसके बाद 4 जुलाई को जमुआ, 8 जुलाई को तिसरी, 11 जुलाई को देवरी, 15 जुलाई को गावां, 18 जुलाई को धनवार, 22 जुलाई को गिरिडीह सदर, 25 जुलाई को पीरटांड़, 27 जुलाई को डुमरी, 31 जुलाई को बगोदर, 4 अगस्त को बिरनी, 8 अगस्त को सरिया और 12 अगस्त को गांडेय प्रखंड में कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में योग्य आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवेदन और आवश्यक प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जाएंगी। जिला परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंड की निर्धारित तिथि पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। फिलहाल इतना ही, ऐसी ही ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। #Giridih #DrivingLicence #DrivingLicenseCamp #JharkhandNews #GiridihNews #DTOGiridih #PublicUpdate

Giridih, Giridih | Jun 26, 2026

MORE NEWS