मध्य प्रदेश के चर्चित IAS दंपती डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और सृष्टि जयंत देशमुख इन दिनों अपनी नई पदस्थापना को लेकर चर्चा में हैं। दोनों पति-पत्नी प्रशासनिक सेवा में हैं, लेकिन अब अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सतना नगर निगम आयुक्त के साथ सतना स्मार्ट सिटी के CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सृष्टि देशमुख गौड़ा रीवा जिला पंचायत की CEO हैं। खास बात यह है कि पति सतना में हैं तो पत्नी पड़ोसी जिले रीवा में प्रशासनिक व्यवस्था संभाल रही हैं। इससे पहले दोनों खंडवा में पदस्थ थे।
#VindhyaSamacharTV #IASCouple #SatnaNews #RewaNews #MadhyaPradesh #IASOfficers