भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बाबा विश्वकर्मा मंदिर में टेका माथा
दुबेटा कॉलोनी में मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी ने दुबेटा कॉलोनी स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और बाबा विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर नंगल भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह लक्की, सुशील चोपड़ा, विशाल संदल, मदन लाल सिंधु, काका, पम्मी, गुलशन और अमन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।