#रामनगर निवासी #साठ वर्षीय शातिर अपराधी विनोद शर्मा #हल्द्वानी में गिरफ्तार, #वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई झपटमारी का पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत होने पर 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा, #अन्तर्राज्यीय लुटेरे को पुलिस ने अंगुठी (कीमत लगभग 01 लाख) सहित किया गिरफ्तार।
#प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र चंद तिवारी निवासी भूमिया बिहार I4 कुसुमखेड़ा मुखानी हल्द्वानी ने थाना मुखानी आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके हाथ से 6-7 ग्राम सोने की अंगूठी छीनकर भाग गया है।
#दाखिला तहरीर के आधार पर थाना मुखानी पर Fir no- 124/26 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
#जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा आस-पास के कैमरों का अवलोकन किया गया तो 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, एक व्यक्ति को घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी के साथ थाना मुखानी क्षेत्र से मय झपटमारी की गयी अंगुठी के साथ गिरफ्तार किया गया।
#पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम #विनोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय संपूर्णानंद शर्मा निवासी मोहल्ला गोजानी, कोतवाली रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 60 वर्ष बताया।
#अभियुक्त विनोद शर्मा की जामातलाशी पर उसके पास से चोरी की गई 01 पीली धातु की हाथ की अंगूठी बरामद हुई।
#उक्त गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्व उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी झपटमारी, के कई अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है।
#जिसके विरूद्ध नैनीताल , देहरादून, उधम सिंह नगर, सहित बिजनौर में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, #पुलिस इसके अतिरिक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अन्य जनपदों एवं राज्यों से जुटा रही है।
#पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मुखानी, सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा, रोहित कुमार, राजेश जोशी शामिल रहे।
#uttarakhand #Nainital #Ramnagar