सावन की पहली सोमवारी पर रोहतास के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब एक लाख शिवभक्तों ने गुप्तेश्वरनाथ का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। 250 से अधिक पुलिस पदाधिकारी व जवान मंदिर परिसर, गुफा मार्ग और प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे। बैरिकेडिंग, माइकिंग और चरणबद्ध प्रवेश व्यवस्था के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया गया। वहीं, गुफा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण ऑक्सीजन की कमी की स्थिति भी बनी।
#rohtasdistrict #guptadham