गोपालगंज शादी समारोह में छेड़खानी का विरोध करने पर चाकूबाजी, दुल्हन के भाई समेत दो घायल
गोपालगंज:- शादी समारोह में छेड़खानी का विरोध करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। विरोध से नाराज मनचले युवकों ने दुल्हन के भाई और उसके साढ़ू भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव की है। घायलों की पहचान गांव निवासी शहाबुद्दीन अंसारी के 27 वर्षीय पुत्र इमामुद्दीन अंसारी और अब्दुल्ला अंसारी के 37 वर्षीय पुत्र फैसल अंसारी के रूप में हुई है।
घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।