⬇️पिथौरागढ़ :- किसान के बेटे अमित द्विवेदी बने पीसीएस अधिकारी, प्रदेश में हासिल की चौथी रैंक⬇️
मुनस्यारी के बमनगांव माजकोट निवासी अमित द्विवेदी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वाले अमित का चयन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पद के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं।