Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन: भाजपा के 7 मोर्चा प्रकोष्ठों ने अमित पांडेय के खिलाफ की FIR की मांग, पत्थलगांव थाने में सौंपा ज्ञापन। पत्थलगांव,जशपुर जंक्शन,13 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के मंडल पत्थलगांव के सातों मोर्चों ने सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित पांडेय के खिलाफ पत्थलगांव थाने में अलग-अलग आवेदन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अमित पांडेय अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री, विधायक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित फर्जी पोस्ट प्रकाशित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसी पोस्टों से कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के सातों मोर्चों ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने तथा कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाली सोशल मीडिया आईडी पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। यह आवेदन भाजपा मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से अलग-अलग प्रस्तुत किए गए हैं। मामले में पत्थलगांव एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों ने अमित पांडेय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने संबंधी आवेदन दिया है जिसमें जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Jashpur, Jashpur | Jul 13, 2026