Public App Logo
प्रदर्शन से सिरसा लौट रही सिख संगत पर हमले का आरोप: HSGMC सदस्य ने पुलिस पर लगाए आरोप; बोले-डंडों से हमला किया, गाड़ी के शीशे तोड़े. .. हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के सदस्य और सिरसा निवासी गुरमेज सिंह ने पुलिस पर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ और हमला करने के आरोप लगाए हैं। गुरमेज सिंह के अनुसार, वह अंबाला में सिख संगत की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और डंडों से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। घटना में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की आंख में कांच का टुकड़ा लगने से चोट लगने का भी दावा किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रास्ता बदलकर जाने के बाद दोबारा रोका गुरमेज सिंह ने बताया कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अंबाला गए थे। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। आरोप है कि बताए गए रास्ते पर आगे जाने के दौरान उन्हें दोबारा पुलिस ने रोक लिया। गुरमेज सिंह के मुताबिक, उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल होकर लौट रहे हैं और उनके पास कोई हथियार नहीं है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि मौके पर करीब 100 से 150 पुलिसकर्मी मौजूद थे।. #sirsatody #takkartoday #tiranga #instareels #viral #hindustan - Sirsa News