
#महोबा - जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने विकास खंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलका कंपोजिट, प्राथमिक विद्यालय पलका एवं आंगनबाड़ी केंद्र पलका का किया निरीक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।
जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने सोमवार को जनपद में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलका कंपोजिट, प्राथमिक विद्यालय पलका एवं आंगनबाड़ी केंद्र पलका का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, मिड-डे मील सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की । जिलाधिकारी नें बच्चों से किताब पढ़वा कर एवं बच्चों की कापियां देख कर शैक्षिक व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए नियमित रूप से पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पलका का निरीक्षण किया । उन्होंने केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति, पोषण संबंधी व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अनुश्रवण सुनिश्चित करें तथा कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री शिवध्यान पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#mahoba #school #news #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026