Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल बना हरियाणा: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मनोहर लाल की पारदर्शी व्यवस्था और नायब सैनी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा योजनाओं का लाभ, हर क्षेत्र में हुआ ऐतिहासिक परिवर्तन कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, हरियाणा बना देश के लिए मॉडल राज्य कोई अन्य राज्य भी कर रहे हरियाणा की योजनाओं की नकल पानीपत, 13 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और हरियाणा में पिछले साढ़े 11 वर्षों का कार्यकाल विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण का स्वर्णिम काल रहा है। सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज देश और प्रदेश विकास के नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं। यह बात हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था की मजबूत नींव रखी, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उस व्यवस्था को और अधिक जनहितैषी, संवेदनशील तथा प्रभावी बनाते हुए विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है जहां विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। महिपाल ढांडा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे के निर्माण जैसे सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के कारण जनता का विश्वास शासन व्यवस्था में और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ाए गए हैं। भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे योग्य युवाओं को बिना किसी सिफारिश और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अवसर प्राप्त हुए हैं। कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और उद्योगों में निवेश बढ़ाकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। आधुनिक शिक्षा, डिजिटल तकनीक, स्मार्ट कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान की है। मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार से प्रदेश के विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिले हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने आम नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया है। मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार किया गया है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। कृषि क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, फसल खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने तथा भुगतान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल विविधीकरण को बढ़ावा और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान हितों की रक्षा और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, श्रमिकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए भी सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिलाडिय़ों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, आर्थिक सहायता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि आज हरियाणा खेल प्रतिभाओं की सबसे मजबूत भूमि बनकर उभरा है। औद्योगिक विकास और निवेश के संबंध में मंत्री ने कहा कि हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। नई औद्योगिक नीतियों, बेहतर आधारभूत ढांचे और सरल प्रशासनिक प्रक्रिेयाओं के कारण प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश आ रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। एमएसएमई क्षेत्र को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों और प्रभावी पुलिस व्यवस्था का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बिजली, सडक़, पेयजल, परिवहन, डिजिटल सेवाओं और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। प्रदेश के गांवों और शहरों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार का उद्देश्य ऐसा हरियाणा बनाना है जहां विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर कार्य कर रही हैं। विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और प्रदेश को देश का सबसे अग्रणी, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुनील बसताडा के अलावा पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

MORE NEWS

गांव राणा माजरा में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुखअयातिथी समालखा नगर पालिक चेयरमैन अशेक कुच्छल, सीएम विंडों एमिनेट परसन श्रीरामनिवास कौशिक, जिला पार्षद ‎प्रतिनिधि विपिन पांचाल  सनौली, भाजपा सनौली मंड़ल अध्यक्ष संदीप देशवल, कार्यक्र‎म आयोजक बिल्लू प्र‎धान, जावेद राणा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

गांव राणा माजरा में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुखअयातिथी समालखा नगर पालिक चेयरमैन अशेक कुच्छल, सीएम विंडों एमिनेट परसन श्रीरामनिवास कौशिक, जिला पार्षद ‎प्रतिनिधि विपिन पांचाल सनौली, भाजपा सनौली मंड़ल अध्यक्ष संदीप देशवल, कार्यक्र‎म आयोजक बिल्लू प्र‎धान, जावेद राणा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

मन्नू भाई बोले तो अलादीन का चिराग...
Urban clap की तरह अपनी सर्विस के लिए डायल करें : 9625050256
Address: Shop no. 11, Ground floor, Arcadia S3, Green Avenue, Sector-85, Faridabad-121002
#onlineserviceprovider
#homeservices
#homecare
#beautycare
#homeappliances
#handyman
#Sector85
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

मन्नू भाई बोले तो अलादीन का चिराग... Urban clap की तरह अपनी सर्विस के लिए डायल करें : 9625050256 Address: Shop no. 11, Ground floor, Arcadia S3, Green Avenue, Sector-85, Faridabad-121002 #onlineserviceprovider #homeservices #homecare #beautycare #homeappliances #handyman #Sector85 #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सनौली थाना क्षेत्र में दो आरोपी से दो अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित किया गिरफ्तार।

एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सनौली थाना क्षेत्र में दो आरोपी से दो अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित किया गिरफ्तार।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला

नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण

स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन

नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया।

शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है।

  उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

    डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

    इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया। शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026