Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन मिशन के तहत पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने 130 मरीजों को वितरित की गईं पोषण किट, टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक हांसी, 3 जून। डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन मिशन के अंतर्गत बुधवार को नागरिक अस्पताल हांसी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीबी से संक्रमित गोद लिए गए मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना रहा। कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धि राजा तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान कुल 130 मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई। मरीजों एवं बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किट में पौष्टिक आहार सामग्री शामिल की गई। पोषण किट वितरण कार्यक्रम में गो अभ्यारण संस्थान के अध्यक्ष कुशल सैनी, रेडक्रॉस सोसायटी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग रहा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज द्वारा भी किट वितरण में सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला टीबी अधिकारी डॉ. राजीव डाबला, टीबी हेल्थ सुपरवाइजर सुनील कुमार, सीनियर टीबी सुपरवाइजर सुशील मोर तथा टीबी यूनिट के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मरीजों को टीबी बीमारी के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा नियमित दवा एवं संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाएं और उपचार को बीच में न छोड़ें, ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

Haryana, India | Jun 3, 2026