आज दिनांक 06.07.2026 को गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुईयाबीघा दक्षिण में सखी वार्ता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, पोषण तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, तथा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar
Gaya, Bihar | Jul 6, 2026