
-#होशियारपुर से शिमला आ रही बस से चिट्टा बरामद, कोटखाई का युवक गिरफ्तार…
-#ब्राइट #न्यूज #शिमला
-#राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-#शिमला पुलिस ने बताया कि बालूगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी शोघी की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान होशियारपुर से शिमला आ रही एक बस की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक यात्री के पास संदिग्ध पदार्थ मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
-#पुलिस ने आरोपी की पहचान बादल टिटला (30) पुत्र अमीर सिंह, निवासी कोटखाई, जिला शिमला के रूप में की है। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है।
-#एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था।