
-#सता के दबाव में नहीं झुकेंगे, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष... राजेंद्र गर्ग
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाकर आंदोलन खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार ने यदि अनदेखी जारी रखी तो संघर्ष और तेज होगा।
-#गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में चल रहा आंदोलन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की भावनाएं इससे जुड़ चुकी हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी, न डरेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी।
-#पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। सवाल उठाने वालों को डराने या दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दे उठाने वालों की आवाज सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।
-#उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन सरकार के लिए साफ संदेश है कि कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब नहीं दे रहा, बल्कि उनका संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी समझना सरकार की भूल होगी। गर्ग ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। जब तक संबंधित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक बनाया जाएगा। अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
#BrightNewsBilaspur #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsHimachal #Ghumarwin #GhumarwinNews #Bilaspur #BilaspurNews #KramikAnshan #Anshan #7DinSeAnshan #BJPAnshan #BJPProtest #RajendraGarg #ExMinisterRajendraGarg #BJPLeader #CongressSarkar #CongressVsBJP #HimachalCongress #HimachalBJP #JanhitKeMudde #JanAndolan #GhumarwinTapRahaHai #AwajDabaiToBhadkegaAndolan #SattaKeDabavMeNahiJhukenge #MangPuriHoneTakSangharsh #DeshRajSankhyan #SureshKumar #HemRajSankhyan #ShyamSinghJamwal #SarwanSinghJamwal #BJPWorkers #BJP4Himachal #HimachalPolitics #PoliticalNews #HimachalGovernment #Loktantra #GhumarwinPolitics #BilaspurPolitics #ProtestNews #BreakingNews #LatestNews #HimachalSamachar #GhumarwinSamachar #BilaspurSamachar #BrightNews