
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत डीआईजी ने किया जनसंवाद, थाना परिसर का लिया जायजा
खुरई। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सागर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) शशीन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को खुरई शहर थाना में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। संवाद के दौरान डीआईजी ने सभी को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी और कानून व्यवस्था व सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने खुरई शहर थाना में पुलिस स्टाफ की संख्या बढ़ाने और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की। डीआईजी ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसके बाद, डीआईजी चौहान ने थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नन्ही बाई अहिरवार, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना, ग्रामीण थाना प्रभारी संतोष सिंह और शहर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर धमेंद्र सिंह ठाकुर
9617200606
Khurai, Sagar | Aug 21, 2026