झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
सरनाडीह में कथित झोलाछाप के इलाज के बाद बिगड़ी बच्चे की तबीयत, इंजेक्शन लगाने के बाद हालत हुई गंभीर; परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के ग्रामीण इलाकों में बिना आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वालों पर कार्रवाई का सवाल एक बार फिर गंभीर हो गया है। बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरनाडीह गांव में कथित झोलाछाप के इलाज के बाद तीन साल के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं परिजन इलाज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मृतक बच्चे की पहचान ग्राम जमुआटांड़ निवासी अभीस चेरवा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अभीस क